बिजनौर, अक्टूबर 13 -- मंडलीय विज्ञान प्रदर्शनी में नगर के हिंदू इंटर कॉलेज के छात्र हेमंत कुमार एवं प्रीत भटनागर द्वारा प्रस्तुत विज्ञान मॉडल को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ, जबकि गत सप्ताह जनपद स्तर पर आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में इस मॉडल को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ था। मंडलीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन चित्रगुप्त इंटर कॉलेज इंटर कॉलेज मुरादाबाद में शनिवार को संपन्न हुआ, जिसमें विद्यालय के छात्र हेमंत कुमार एवं प्रीत भटनागर द्वारा प्रस्तुत विज्ञान मॉडल 'रोड ओवरलोडिंग कंट्रोलिंग इंस्ट्रूमेंट' को सीनियर वर्ग में मण्डल में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। आयोजक मंडल द्वारा इन बाल वैज्ञानिकों को चार हजार की नगद धनराशि पुरस्कार के रूप में प्रदान की गई। बाल वैज्ञानिको द्वारा यह विज्ञान मॉडल अब प्रदेश स्तर पर प्रस्तुत किया जाएगा। बाल वैज्ञानिकों की इस उपलब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.