आगरा, नवम्बर 8 -- मथुरा में 69वीं मंडलीय माध्यमिक कुराश बालक-बालिका प्रतियोगिता हुई। अंडर-14, 17 एवं 19 आयुवर्ग में हुई प्रतियोगिता में वर्ष बालक एवं बालिका प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालक वर्ग में मथुरा 17 स्वर्ण, 6 रजत के साथ विजेता एवं 6 स्वर्ण, 16 रजत पदक के साथ आगरा उपविजेता बना। बालिका वर्ग में भी मथुरा विजेता, आगरा उपविजेता बना। प्रतियोगिता में विशाल कुमार, वंश, प्रतीक धनगर, हरेश, गौरव कुमार, मोहित कुमार, अमन खान, जया सिंह, भूमिका, संजना, मोहिनी ने स्वर्ण पदक और आदित्य, रिजवान अहमद, अर्पित धनगर, शिवम प्रकाश, तरुण, देव, अंकित, जतिन, फैजान, शिवम, परमित कुमार, अंशुमान, तरुण, निगम, हर्षित यादव, सूर्यांश चौधरी, नैना, दीप्ति, अक्षरा ने रजत पदक जीते। टीम कोच दिलीप शर्मा, तरुण चतुर्वेदी एवं मैनेजर एमडी अहमद खान थे।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.