हाथरस, जुलाई 25 -- हाथरस। माध्यमिक खेल पंचांग के अनुसार तीन आयु वर्गों में मंडल स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन रानी अहिल्याबाई होलकर स्टेडियम अलीगढ़ में हुआ। इस प्रतियोगिता में श्री रामचंद्र अग्रवाल गर्ल्स इण्टर कॉलेज,हाथरस की जिले से चयनित सभी नौ छात्राओं ने विद्यालय के शूटिंग कोच मनोज कुमार यादव के मार्ग निर्देशन में प्रतिभाग किया। महिला खिलाड़ियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देते हुए सभी नौ स्थानों पर विद्यालय की छात्राओं ने कब्जा किया और विद्यालय मंडल स्तर पर ओवरऑल चैंपियन बना। विद्यालय की शिक्षिका साधना यादव ने जिले की शूटिंग टीम का प्रतिनिधित्व किया। इस प्रतियोगिता में जिले में पहली बार छात्राओं ने प्रतिभाग किया है। इससे पहले छात्राएं इस प्रतियोगिता में कभी भी प्रतिभाग नहीं करती थी। इस सब का संपूर्ण श्रेय विद्यालय के शिक्षक मनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.