वाराणसी, फरवरी 10 -- वाराणसी, हिटी। कचहरी स्थित कंपनी बाग में 21 और 22 फरवरी को मंडलीय फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। प्रदर्शनी के दौरान बच्चों के लिए किड्स जोन, चित्रकला प्रतियोगिता तथा म्यूजिकल संध्या का भी आयोजन होगा। आयुक्त सभागार में मंगलवार को मंडलायुक्त एस. राजलिंगम की अध्यक्षता में प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। बैठक में आयोजन स्थल, प्रतिभागी विभागों, सजावट, सुरक्षा व्यवस्था और प्रचार-प्रसार से जुड़े बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मंडलायुक्त ने बेबी शो के आयोजन की जिम्मेदारी अपर निदेशक स्वास्थ्य को सौंपी। साथ ही फ्लावर शो का डिजिटल कार्ड बनाकर विभिन्न डिस्प्ले माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए। फ्लावर शो के बेहतर लैंडस्केपिंग के लिए कैंट छावनी के सीईओ और उनकी टीम को बनारस गिरी से ज...