हाथरस, अक्टूबर 27 -- हाथरस, संवाददाता। माध्यमिक विद्यालयों की दो दिवसीय मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आगाज सासनी स्थित केएल जैन इंटर कालेज के मैदान पर हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज कुमार गिरी ने किया। प्रतियोगिता के पहले दिन चारों जनपदों के बालक व बालिका वर्ग के खिलाड़ी पसीना बहाते नजर आए। सोमवार को मंडलीय प्रतियोगिता का विधिवत समापन किया जाएगा। शुभारंभ के मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक हाथरस संत प्रकाश एवं जिला विद्यालय निरीक्षक एटा डॉ इंद्रजीत, ममता उपाध्याय, योगेश कुमार,डॉ मुकेश सिंह आदि उपस्थित रहे। निर्णायक की भूमिका जाहगीर हाशमी,डॉ मनोज शर्मा, दिग्विजय सिंह, सत्यपाल सिंह, संजय सेंगर, भानु प्रताप सिंह, प्रियंका सिंह, पूजा उपाध्याय, आरजू गर्ग, नीति, समीक्षा जादून, शीला, अनुराग तिवारी ने निभाई। वहीं प्रतियोगित...