हरदोई, फरवरी 17 -- हरदोई। सत्र 2025-26 की मंडलीय क्रीड़ा रैली का आयोजन चौक स्टेडियम लखनऊ में सफलतापूर्वक हुआ। प्रतियोगिता में लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव, सीतापुर, लखीमपुर खीरी और हरदोई के परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। हरदोई के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में हरदोई के खिलाड़ियों ने कबड्डी, कुश्ती, ताइक्वांडो, बैडमिंटन, लॉन्ग जंप, हाई जंप, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़, शतरंज, डिस्कस थ्रो, टेबल टेनिस और वॉलीबॉल सहित अन्य खेलों में गोल्ड, सिल्वर और कांस्य पदक हासिल किए। विशेष रूप से कुश्ती प्रतियोगिता में हरदोई के खिलाड़ियों ने दो गोल्ड, चार सिल्वर और तीन कांस्य पदक जीतकर उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.