गौरीगंज, फरवरी 12 -- अमेठी, संवाददाता। बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित मंडलीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में अमेठी के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मंडल में दूसरा स्थान प्राप्त किया। सुल्तानपुर में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले की टीम व्यायाम शिक्षक संदीप सिंह के नेतृत्व में प्रतिभाग करने पहुंची थी। प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया। तिलोई की छवि शर्मा ने डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक हासिल किया। अमेठी की प्रतीक्षा ने 400 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। भादर के आजाद ने लंबी कूद में स्वर्ण पदक तथा शॉटपुट में रजत पदक प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त बैडमिंटन बालक वर्ग में अमेठी को स्वर्ण पदक मिला, जबकि बैडमिंटन बालिका वर्ग में टीम ने रजत पदक अपने नाम किया। डिस्कस ...