मिर्जापुर, फरवरी 14 -- मिर्जापुर। जिले को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिली है। नगर के सिविल लाइन स्थित नेत्र अस्पताल में संचालित ईएनटी विभाग में अत्याधुनिक बेरा (ब्रेनस्टेम इवोक्ड रिस्पांस ऑडियोमेट्री) मशीन स्थापित कर दी गई है। इस मशीन के शुरू होने से अब एक वर्ष के बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक सभी आयु वर्ग के लोगों की बहरेपन की सटीक जांच हो सकेगी। इसी माह से मरीजों को मशीन की सुविधा का लाभ मिलने लगेगा, जिससे अब मरीजों को जांच कराने के लिए प्रयागराज और वाराणसी का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। यह मशीन नवजात और छोटे बच्चों के लिए वरदान साबित होगी। नवजात और एक वर्ष तक के शिशुओं में सुनने की क्षमता की जांच करना काफी मुश्किल था। जांच के लिए जिले के लोगों को प्रयागराज या वाराणसी जाना पड़ता था। जांच के लिए 35 सौ रुपये भी खर्च करने पड़ते थे। ...