पीलीभीत, फरवरी 19 -- पीलीभीत। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के खाते से 1.01 करोड़ के संदिग्ध लेन देन के मामले में कमिश्नर की टीम भी जांच करेगी। पूरे मामले में रिपोर्ट बना कर जिला प्रशासन के द्वारा प्रस्ताव बरेली भेजा गया है। तय माना जा रहा है कि पूरे प्रकरण में कमिश्नर के निर्देश पर मंडलीय अधिकारियों की जांच टीम आएगी। पिछले दिनों जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से जुड़े खाते से 1.01 करोड़ का संदिग्ध लेन देन निजी खाते में जाने का मामला बॉब के अधिकारियों ने पकड़ा था। डीएम की टीम ने जांच की तो इसमें बीसलपुर के एक कॉलेज में तैनात पर अब जिविनि कार्यालय में संबंद्ध चपरासी पंजाबियान निवासी इल्हाम शम्सी व उनकी पत्नी अर्शी की भूमिका पर सवाल उठे थे। मामले में इल्हाम शम्सी को निलंबित किया जा चुका है। जबकि दंपती पर मुकदमा कोतवाली में दर्ज कराया गया...