अलीगढ़, जुलाई 17 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मंडलायुक्त संगीता सिंह ने बुधवार को कमिश्नरी से भूजल सप्ताह का शुभारंभ किया। जल रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 16 से 22 जुलाई तक भूजल सप्ताह मनाया जाएगा। जल संचयन को लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। शासन ने भूजल सप्ताह मनाए जाने को लेकर आदेश जारी किया है। उद्देश्य जन सामान्य में भूजल संरक्षण, प्रबंधन एवं उसके विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना है। इस वर्ष भूजल सप्ताह का मुख्य विषय जल सुरक्षा की कुंजी सुरक्षित जल सुरक्षा निर्धारित किया गया है। आयुक्त अलीगढ़ मण्डल संगीता सिंह ने भूजल सप्ताह के शुभारंभ पर कहा कि जल है तो कल है। जल संरक्षण बेहद जरूरी है। यह किसी एक व्यक्ति का नहीं बल्कि जन समूह का कार्य है। इसकी शुरूआत लोग अपने घरों से करें। पानी बचाएंगे तभी जीवन सरल होगा। भूजल सप्...