हरदोई, दिसम्बर 12 -- संडीला। लखनऊ मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने सीएचसी का निरीक्षण किया। उन्होंने भर्ती रोगियों, ओटी सहित अन्य का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सीएचसी में श्री पंत ने विगत तीन दिनों में पंजीकृत रोगियों के बारे में स्वास्थ्य कर्मी सुनीता अस्थाना से जानकारी ली। इसके बाद ओपीडी, इमरजेंसी, मिनी एनआरसी, वैक्सीन भंडार कक्ष का निरीक्षण किया। वहां मौजूद रोगियों से दी जाने वाली दवाओं के बारे में पूछताछ की। मंडलायुक्त ने वार्ड में मच्छरों के बचाव के लिए लगी जाली को एक सप्ताह में बदलने, प्रसव के बाद लगने वाली बर्थ डोज को शत-प्रतिशत लगाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भावनाथ पांडे, सीएचसी अधीक्षक डॉ मनोज सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ अजीत सिंह, तहसीलदार अमित यादव सह...