मिर्जापुर, दिसम्बर 1 -- मिर्जापुर। विंध्याचल मण्डल के आयुक्त राजेश प्रकार ने सोमवार को जिले के तीन धान केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने पटेहरा विकास खण्ड के बहुद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति कोटवा पाण्डेय (फुलियारी) पर उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव यूनियन (पीसीयू) से संचालित धान क्रय केन्द्र का निरीक्षण किया। इस केन्द्र पर निरीक्षण के दौरान केन्द्र प्रभारी संज्ञा पाण्डेय उपस्थित मिले। केन्द्र पर इलेक्ट्रानिक कांटा, आई मशीन पंखा, बोरा उपलब्ध मिला। केंद्र प्रभारी ने बताया कि 1832 बोरा अभी मौके पर उपलब्ध है। केन्द्र पर धान तौल करा रहे कृषक रामकृपाल ग्राम बेलहरा ने बताया कि 66 कुंतल धान तौल कराया जा रहा है। राज किशोर दूबे ने बताया कि 60 कुन्तल धान तौल कराने के केन्द्र पर आए हैं। किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है। मण्डलायुक्त ने इसके बाद ...