बागेश्वर, जुलाई 12 -- बागेश्वर, संवाददाता। जिले में लगातार हो रही बारिश के बाद भी पानी की समस्या बनी हुई है। कहीं पानी की बर्बादी तो कहीं हलक सूखे हैं। क्षेत्र के लोगों ने जल संस्थान व पेजयल निगम से समन्वय बनाकर वितरण प्रणाली ठीक करने की मांग की है। कहा कि समन्वय नहीं होने के कारण ही पानी का संकट बना हुआ है। अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने की मांग जिलाधिकारी ने की है। मंडलसेरा क्षेत्र साल भर पानी के लिए सुर्खियों में रहता है। गर्मियों में यहां बने नौले सूख जाते हैं। जाड़ों में लोग हैंडपंपों से पानी ढोकर प्यास बुझाते हैं। इधर बारिश के दिनों में आधा मंडलसेरा में पानी का संकट तो आधे में पानी की बर्बादी हो रही है। शनिवार की सुबह से विवेकांनद विद्या मंदिर के पास हजारों लीटर पानी बह रहा है। लोगों के घरों में पर्याप्त पानी नहीं जा रहा है। क्षेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.