सिमडेगा, अप्रैल 25 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। मंडलकारा में गुरुवार को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मॉकड्रिल किया गया। मॉकड्रिल के क्रम में जेल का घंटा भी बजाया गया जो खतरे के समय बजाया जाता है। घंटे की आवाज से आसपास में एक बार अफरा तफरी का माहौले हो गया था। लोग मंडलकारा की ओर जाने का प्रयास करते दिखे। इसी बीच लोगों को मॉकड्रिल किए जाने की जानकारी देकर वापस भेजा गया। इधर मॉकड्रिल के क्रम में घंटा बजते ही डीएसपी रणवीर सिंह, थाना प्रभारी विनोद कुमार पासवान पुलिस बल के साथ मंडलकारा पहुंचे और इसके बाद पुलिस जवानों ने मंडलकारा को चारो ओर से घेर लिया। तुरंत एंबुलेंस और अग्निशामन वाहन भी वहां पर पहुंचा। इसके बाद डीएसपी रणवीर सिंह ने उपस्थित पुलिस जवानो और मंडलकारा के कर्मियों को जेल में उत्पन्न अपात स्थिति के समय बरती जाने वाली सावधानी की जानकारी दी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.