सिमडेगा, फरवरी 16 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। मंडलकारा में सोमवार को जेल अदालत सह स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर बंदियों को कानून की जानकारी दी गई। शिविर का उद्देश्य बंदियों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यक चिकित्सा सुविधा प्रदान करना था। शिविर के दौरान चीफ एलएडीसीएस प्रभात कुमार श्रीवास्तव ने बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों,न्यायिक प्रक्रिया तथा उपलब्ध विधिक सहायता योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक बंदी को न्याय पाने का अधिकार है। जरूरत पड़ने पर उन्हें निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जा सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...