गिरडीह, मार्च 24 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय थाना क्षेत्र के कर्रीबाक पंचायत के मंडरो गांव निवासी संजय कुमार सिन्हा के 29 वर्षीय पुत्र उत्तम कुमार सिन्हा की मौत इलाज के क्रम में शनिवार सुबह बिहार की राजधानी पटना के पीएमसीएच अस्पताल में हो गई। पोस्टमार्टम सहित अन्य कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शनिवार देर शाम मृतक का शव उसका पैतृक गांव मंडरो लाया गया। शव आते ही परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। परिजनों के विलाप के कारण मंडरो गांव का माहौल गमगीन हो गया। मंडरो गांव के ग्रामीण गांव के एक होनहार युवक की अचानक मौत की खबर से स्तब्ध थे। मृतक के परिजन और उसके ससुराल पक्ष में विवाद केअंदेशा को लेकर ग्रामीणों की सूचना पर गांडेय थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह दल-बल के साथ शनिवार की रात ही मंडरो गांव पहुंचे और दोनों पक्षों को समझा - बुझाकर वापस आए। इस क्...