लखीमपुरखीरी, फरवरी 23 -- निघासन, संवाददाता। दक्षिण निघासन वन रेंज के मंडप फार्म गांव के पास तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय पैदा हो गया है। तेंदुए को गांव के पास गन्ने के एक खेत में तेंदुए देखा गया। इसका सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ है। सूचना पाकर वनकर्मी रात को ही गांव पहुंचे और गश्त की। गांव के लोगों ने बताया कि कई दिनों से यह तेंदुआ खेतों के आसपास घूमता दिख रहा है। इससे किसानों और खेतों में काम करने वाले मजदूरों में दहशत है। लोग तेंदुए के डर से खेतों की तरफ नहीं जा रहे हैं। शनिवार देर शाम फिर लोगों ने तेंदुए को खेत में घूमते देखा। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। इस पर वनकर्मियों की टीम रात को ही वहां पहुंच गई। रेंजर मोबीन आरिफ ने बताया कि टीम को तुरंत गांव भेज दिया गया है। वहां गश्त करने के साथ ही तेंदुए की गतिविधियों...