हमीरपुर, नवम्बर 24 -- भरुआ सुमेरपुर। प्रायश्चितकरण, पूर्णयावाचन, ब्राह्मण वरण,मंडप प्रवेश के साथ गायत्री तपोभूमि की श्री गायत्री महायज्ञ की 68वीं वर्षगांठ का सोमवार को शुभारंभ हो गया। मंगलवार से 65 कर्मकांडी ब्राह्मण सवा लाख गायत्री महामंत्र का जाप प्रारंभ करके क्षेत्र में सुख शांति, खुशहाली की कामना करते हुए चार दिसंबर को पूर्ण आहुति देकर इस धार्मिक अनुष्ठान का समापन करेंगे। इसके उपरांत विशाल भंडारे के साथ साधु-संतों की विदाई होगी। उत्तर भारत के ख्यातिलब्ध ब्रह्मलीन संत स्वामी रोटीराम महाराज नागा स्वामी जी ने कस्बे के निर्जन भूतहा स्थान पर 1957 में मां गायत्री की स्थापना करके विशाल गायत्री महायज्ञ कराया था। तब से प्रतिवर्ष महायज्ञ की वर्षगांठ धूमधाम के साथ मनाई जाती है। इस वर्ष यह आयोजन 24 नवंबर से शुरू होकर चार दिसंबर को विशाल भंडारे के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.