निज संवाददाता, मई 30 -- शादी समारोह के दौरान अक्सर छोटी-छोटी बात पर हंगामे की खबरें आती हैं। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां दूल्हा मंडप पर रुपये नहीं गिन पाया तो दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। बिना फेरों के ही बारात बैरंग लौट गई। यह मामला पताही थाना क्षेत्र के भुराखाल गांव का है। लड़की वालों ने लड़का पक्ष पर दूल्हा बदल लेने का आरोप भी लगाया और बारातियों को बंधक बना दिया। बताया जा रहा है कि भूराखाल गांव में एक लड़की की शादी थी। घोड़ासहन के कदमवा गांव से प्रमोद पासवान के बेटे लवकुश कुमार की बारात बुधवार को आई थी। रात में गाजे-बाजे के साथ बाराती दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचे। बारात का स्वागत हुआ, नाश्ता हुआ और जयमाला का कार्यक्रम भी धूमधाम से हो गया। मंडप पर फेरों की तैयारी चल रही थी। यह भी पढ़ें- शादी मे...