बड़ौत (बागपत), अप्रैल 20 -- मंडप के नीचे दूल्हा और दुल्हन के सात फेरे होते तो आपने बहुत बार देखा और सुना होगा, लेकिन बागपत जिले में आठ फेरे लेकर शादी करने का मामला सामने आया है। दोनों ने आठ वचनों का वादा भी किया। यूपी के बागपत जिले में हुई इस अनोखी शादी की जगह-जगह चर्चा हो रही है। आठ फेरे और आठ वचन की जब वजह पता चली तो लोग दोनों की तारीफ करते नजर आए। दरअसल दूल्हा-दुल्हन ने आठ वचन निभाने का वादा भी किया। आठवां फेरा पर्यावरण बचाने के लिए था। दूल्हा-दुल्हन ने फेरों से पहले पौधरोपण भी किया। बड़ौत के रामनिवास आर्य के पुत्र अंकुर आर्य की शादी बासौली गांव के नरेंद्र सिंह की बेटी हिमांशी के साथ कुछ दिन पहले तय हुई थी। रविवार को बड़ी धूमधाम के साथ विवाह की सभी रस्में पूरी हुईं। सात फेरे लेने के बाद दूल्हा-दुल्हन ने आठवां फेरा लिया और पर्यावरण की रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.