बेगुसराय, जनवरी 3 -- मंझौल। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी मुकेश सिंह को पुलिस महानिदेशक लद्दाख नियुक्त किया है। इस खबर से उनके पुश्तैनी गांव मंझौल में खुशी का माहौल है। उनके चाचा अधिवक्ता अजय कुमार ने बताया कि उनके पिता स्व. उपेंद्र प्रसाद सिंह बोकारो स्टील प्लांट में इंजीनियर थे। मुकेश बचपन से ही पढ़ने में काफी प्रतिभाशाली थे। उनकी प्रारंभिक शिक्षा बोकारो में ही हुई थी। केजी से लेकर दशम तक की पढ़ाई सेंट जेवियर स्कूल से हुई थी। वहीं इंटरमीडिएट की पढ़ाई आरके पुरम दिल्ली तथा आईआईटी दिल्ली से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी हुई थी। दो वर्ष बोकारो सेल में कार्य करने के बाद 1996 में आईपीएस के लिए परीक्षा उत्तीर्ण की। उनका गृह कैडर जम्मू कश्मीर है। डीजीपी बनने के पूर्व वे आइटीबीपी में अपर महानिदेशक के पद पर कार्यरत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.