सिद्धार्थ, सितम्बर 18 -- चेतिया, हिन्दुस्तान संवाद। बांसी ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत मंझरिया में विकास के नाम पर ग्रामीणों के साथ धोखा किया गया है। विकास से कोसों दूर दिखाई पड़ रहे गांव में कीचड़ युक्त सड़कें, जल निकासी के लिए नालियों की व्यवस्था नहीं, शुद्ध पेयजल का संकट बना हुआ है। नालियों का पानी मार्ग पर आ जाता है। लोग परेशान हैं लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। मंझरिया गांव में मूलभूत सुविधाओं की कमी है। गांव में पेयजल के लिए लगा इंडिया मार्का हैंडपंप खराब पड़ा है इससे शुद्ध पेयजल की काफी समस्या बनी हुई है। ग्रामीण दूषित जल पीने को मजबूर हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ब्लॉक स्तर पर कई बार शिकायत करने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़कें इतनी खराब हैं कि चलना मुश्किल हो रहा है। गड्ढे बन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.