चंदौली, अगस्त 31 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया कोतवाली क्षेत्र के मलहर (तिरासी) गांव के मंझराती बंधी में रविवार को पशुओं को नहलाने के दौरान 55 वर्षीय अंगद यादव की डूबकर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। मलहर गांव निवासी पशुपालक अंगद रविवार की दोपहर पशुओं को नहलाने मझराती बंधी में गया था। इस दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। आसपास मौजूद अन्य पशुपालक उसे खोजने के लिए बंधी में कूद पड़े, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शाम को बंधी से अंगद शव को बाहर निकलवाया। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। ग्रामीणों की सूचना पर तहसीलदार देवेंद्र यादव, थाना प्रभारी अर्जुन सिंह भी तत्काल मौके पर पहुंच ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.