कौशाम्बी, सितम्बर 14 -- दोआबा में रविवार दोपहर करीब ढाई बजे मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। आसमान में अचानक छाये बादलों से गर्जना होने लगी। कुछ देर पद ठंडी हवाओं के साथ रिमझिम बारिश होने लगी। इस दौरान लोगों ने उमसभरी गर्मी से राहत की सांस ली। बारिश होते ही उमस ने पुन: प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया। सितम्बर माह में बारिश न होने से जिले भर में उमसभरी गर्मी से लोग परेशान हैं। इतना ही नहीं धान के खेतों की नमी गायब हो जाने से किसान सिंचाई को लेकर परेशान हैं। रविवार अपरान्ह लगभग ढाई बजे मौसम के मिजाज में अचानक तब्दीली देखने को मिली। देखते ही देखते आसमान में छाये बादलों से गर्जना हुई और ठंड हवाओं का झोंका चलने लगा। इसके बाद मुख्यालय मंझनपुर से लेकर करारी तक रिमझिम बारिश 15 मिनट तक होती रही। बारिश होने के दौरान लोगों ने उमसभरी गर्मी से कुछ देर के लिए र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.