चतरा, मई 10 -- मयूरहंड, प्रतिनिधि। प्रखंड के मँझगांवा में श्री श्री 1008 रुद्र ज्ञान यज्ञ शिव प्राण प्रतिष्ठा महा यज्ञ 13 मई से शुरू किया जाएगा। यज्ञाचार्य के रूप में वाराणसी के डॉ चक्रपाणि जी महाराज है। वहीं प्रयवचन करता में वृन्दावन के आचार्य पंडित शैलेश कृष्ण जी महाराज रहेंगे। इनकी वाणी सुनकर लोग अपने आप को धन्य मानते है। यज्ञ नौ दिनों तक चलेगा। यज्ञ में दूर दूर के लोग शामिल होने का अनुमान है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...