बोकारो, मई 13 -- कसमार, प्रतिनिधि । बेरमो एसडीओ ने कसमार-बरलंगा भाया नेमरा पथ चौड़ीकरण कार्य के अंतर्गत अधिग्रहित भूमि पर निर्मित संरचनाओं को बलपूर्वक हटाने के लिए दंडाधिकारी व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति कर दी है। 14 मई को मंजूरा तथा 16 एवं 20 मई को खुदीबेड़ा में बलपूर्वक संरचनाओं को हटाने के लिए मनरेगा के कनीय अभियंता राजीव रंजन व आशीष कुमार को दंडाधिकारी तथा कसमार सीओ प्रवीण कुमार को वरीय दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किया गया है। इसके अलावा महिला व पुरुष पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति का निर्देश भी दिया गया है। संपूर्ण कार्य के नोडल पदाधिकारी के रूप में बेरमो के कार्यपालक दण्डाधिकारी कुमार कनिष्क मौजूद रहेंगे। मालूम हो कि कसमार प्रखंड के बगदा, गर्री, खुदीबेड़ा एवं मंजूरा गांव के दर्जनों पंचाटियों ने मुआवजा भुगतान हो जाने तथा स्थानीय प्रशासन के स्तर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.