गुमला, जून 3 -- विशुनपुर। थाना क्षेत्र के मंजीरा पुल के पास एक तेज़ रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रविवार रात करीब 10.30 बजे की है। घायल युवकों की पहचान विशुनपुर निवासी अरुण उरांव और सत्येंद्र लोहार के रूप में हुई है। दोनों युवक आदर गांव से लौट रहे थे। इसी दौरान मंजीरा पुल के पास पीछे से एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी और बनारी की ओर फरार हो गई। टक्कर के बाद दोनों युवक पुल से नीचे गिरने से बाल-बाल बच गए। जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...