चाईबासा, जून 30 -- नोवामुंडी, संवाददाता। कांग्रेस के संगठन सृजन वर्ष 2025 अभियान के तहत नोवामुंडी प्रखंड कांग्रेस कमेटी का पुनर्गठन किया गया। झारखंड सरकार के उप मुख्य सचेतक सह जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु की उपस्थिति में नवनियुक्त प्रखंड कमेटी को नियुक्ति पत्र सौंपा गया।आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।कांग्रेस प्रखंड कमिटी में उपाध्यक्ष सुरज कुमार चाम्पिया,जेना पुरती,महासचिव के लिए रूपसिंह लागुरी, रामविलास प्रजापति,दानिश हुसैन,बुधराम चातोम्बा,वीरसिंह बोबोंगा,प्रदीप प्रधान,यशवीर चाम्पिया,पतरास बोयपाई,मो जावेद को जिम्मेवारी दी गई। नवनियुक्त कार्यकर्ताओं को कांग्रेस नेतृत्व से दिशा-निर्देश देते हुए विधायक सोनाराम सिंकु ने पार्टी को मजबूती देने के लिए क्षेत्र में जनसंपर्क और जनसंघर्ष को प्राथमिकता देने का आह्वान क...