जयपुर, मई 3 -- राजस्थान के जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में चल रही कथावाचक प्रदीप मिश्रा की सात दिवसीय शिवपुराण कथा में शनिवार को अचानक ड्रामा देखने को मिला। तीसरे दिन कथा को बीच में ही रोकने का फैसला लिया गया। मंच से खुद प्रदीप मिश्रा ने प्रशासन से सहयोग नहीं मिलने का आरोप लगाया। हालांकि, बाद में उन्होंने यू-टर्न ले लिया। प्रदीप शर्मा ने खुले मंच से कहा कि इससे बड़ी कथा हमने उत्तर प्रदेश में की थी, जहां पूरा प्रशासन साथ था। लेकिन, जयपुर में वो बात नहीं दिखी। उनके इस बयान ने उपस्थित भक्तों में असमंजस और नाराजगी की लहर दौड़ा दी। हालांकि, कुछ ही घंटों बाद पूरा घटनाक्रम यू-टर्न ले गया। जयपुर कलेक्टर जितेंद्र सोनी, पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ और प्रदीप मिश्रा के बीच करीब एक घंटे तक बंद कमरे में मीटिंग हुई। इसके बाद मिश्रा ने नया वीडियो ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.