पलामू, नवम्बर 13 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। वरिष्ठ नागरिक मंच ने मेदिनीनगर में विभिन्न स्थलों पर लगाए गए महापुरुषों की प्रतिमा का स्वच्छ एवं संरक्षण करने का निर्णय लिया है। इसमें आम लोगों से भी सहज सहयोग की अपेक्षा की गई है। मंच के युवा कमेटी के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह उर्फ मंगल सिंह के साथ सभी युवा सदस्यों ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया है कि मेदिनीनगर के चौक चौराहे पर लगे महापुरुषों की प्रतिमाओं को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने के लिए सतत प्रयास किया जाएगा। मंच के अध्यक्ष विजयानंद सरस्वती ने कहा कि भारत महापुरुषों के धरती रही है। महापुरुषों के दिखाए गए मार्ग पर तब तक नहीं चल सकते जब तक उनके प्रति सम्मान और प्रेम हमारे दिल में ना हो। विभिन्न चौराहों पर जो महापुरुषों के प्रतिमा लगायी गई है, वह सिर्फ प्रतिमा नहीं बल्कि जीता जागता राष्ट्र पुरुष कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.