गुमला, दिसम्बर 5 -- भरनो। प्रखंड की एक 25 वर्षीय युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने उसके मंगेतर बेड़ो थाना क्षेत्र के 24 वर्षीय अजय लोहरा को गिरफ्तार कर शुक्रवार को गुमला जेल भेज दिया। आरोपी के खिलाफ पीड़िता ने गुरुवार को भरनो थाना में मामला दर्ज कराया था। जानकारी के अनुसार खुखरा गांव निवासी अजय लोहरा के साथ पीड़िता की शादी कुछ दिन पहले तय हुई थी। शादी तय होने के बाद वह अक्सर युवती से मिलने आने लगा। 29 नवंबर की दोपहर अजय युवती के घर पहुंचा और उसे अकेला पाकर जबरन दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी युवती ने परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन उसे लेकर थाना पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही भरनो पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.