वरिष्ठ संवाददाता, मई 4 -- यूपी के अलीगढ़ में कोतवाली नगर थाना क्षेत्र की एक युवती से उसके मंगेतर ने शादी के बाद पाकिस्तान जाने की बात कह दी। युवती ने वहां जाने से इन्कार करते हुए रिश्ता तोड़ दिया। इसके चलते युवक अब युवती को ब्लैकमेल करते हुए धमकी दे रहा है। उसने कहा है कि वह दूसरी जगह भी युवती की शादी नहीं होने देगा। युवती के आरोप हैं कि युवक ने उसे जान से मारने की भी धमकी दी है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कोतवाली नगर क्षेत्र के एक इलाके की युवती ने बताया कि तीन साल पहले इंस्टाग्राम पर आजमगढ़ के युवक से दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों में प्रेम संबंध हो गए। शुरुआत में सबकुछ ठीक था। इसी बीच उसने शादी का प्रस्ताव रखा तो युवती के परिवार ने मना कर दिया। जैसे तैसे युवती ने अपने परिजनों को राजी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.