मुरादाबाद, अक्टूबर 23 -- सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आदर्श कालोनी निवासी अनिकेत ने बीते 12 अक्तूबर को जहर खाकर जान दे दी थी। मरने से पहले उसने 18 सेकेंड का वीडियो बनाया था, जिसमें अपनी मौत के लिए मंगेतर पारुल को जिम्मेदार बताया था। दरअसल शादी के लिए तय 22 नवंबर की ताखीर से पहले मंगेतर पारुल घर से अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी, उससे कोर्ट मैरिज भी कर ली थी। इस मामले में अनिकेत की मां पुष्पा की तहरीर पर पुलिस ने मंगेतर पारुल, उसकी मां, भाई और बहन के खिलाफ धोखाधड़ी कर रकम हड़पने और धमकी देने का केस दर्ज किया है। थाना सिविल लाइंस के आदर्श कालोनी निवासी पुष्पा पत्नी स्वर्गीय मलखान सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने अपने बेटे अनिकेत (22) का रिश्ता कालोनी निवासी पारुल से तय किया था। 4 फरवरी 2025 को गोद भराई की रश्म हुई, जिसमें आभूषण और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.