देहरादून, फरवरी 10 -- देहरादून शहर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बसंत विहार थाना क्षेत्र के ऋषि विहार में एक घर की छत पर कट्टे में मिले एक दिन के नवजात शिशु के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने बच्चे की मां को ढूंढ निकाला है। जांच में एक बेहद मार्मिक और दुखद कहानी सामने आई है। नवजात को जन्म देने वाली युवती अविवाहित है और जिस मंगेतर से उसे गर्भ ठहरा था, उसकी शादी से पहले ही एक सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि बच्चे की मां का रिश्ता करीब डेढ़ साल पहले एक युवक से तय हुआ था। रिश्ता तय होने के बाद दोनों के बीच मेल-जोल बढ़ा और संबंध बन गए। नियति को कुछ और ही मंजूर था। कुछ महीने पहले ही मंगेतर की हरिद्वार में सड़क हादसे में मौत हो गई। यह भी पढ़ें- पश्चिमी विक्षोभ का देहरादून समेत पूरे उत...