बांदा, फरवरी 7 -- फालोअप : ------ -नैनीताल से गांव पहुंचा शव, परिजनों ने किया अंतिम संस्कार नरैनी, संवाददाता। उत्तराखंड के नैनीताल जिले के लालकुआं क्षेत्र में टेलीकॉम इंजीनियर विनय ने मंगेतर की बेवफाई के चलते फांसी लगाकर जान दी थी। उसके मोबाइल के स्टेटस में इसके साक्ष्य भी मिले। उधर, नीबी गांव में शव पहुंचा तो चारों तरफ चीत्कारें सुनाई दीं। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार किया। कोतवाली नरैनी क्षेत्र अंतर्गत बक्शी का पुरवा अंश नीबी गांव निवासी चंद्रप्रकाश प्रजापति का 28 वर्षीय पुत्र विनय प्रजापति लालकुआं के आंबेडकर नगर वार्ड नंबर एक में किराए के कमरे में रहकर एक निजी टेलीकॉम कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। चचेरा भाई राघवेंद्र भी उसके साथ रहकर नौकरी करता था। मृतक के भाई ने बताया कि विनय की शादी बांदा की ही एक युवती से तय हुई थी। कुछ म...