रांची, नवम्बर 12 -- रांची, वरीय संवाददाता। मंगसीर बदी नवमी महोत्सव के तीसरे दिन रातू रोड स्थित श्री राणी सती दादी मंदिर के प्रांगण में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने मंदिर में पहुंचकर महोत्सव में होने वाले सभी अनुष्ठानों में भाग लिया। सुबह 7 बजे न्यासी रतन जालान ने सपत्नीक अखंड ज्योत जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद, 8 बजे से 501 सुहागन महिलाओं ने दादीजी का मंगल पाठ किया। मंगलपाठ के दौरान पूरा मंदिर परिसर दादी की आराधना में भक्तिमय रहा। अपराह्न: एक बजे से सुंदरकांड पाठ में बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। शाम 5 बजे से नवमी मंडल की ओर से भजन कीर्तन हुआ। संध्या 6:30 बजे पश्चिम बंगाल के पुरुलिया से आईं भजन गायिका शीतल कटारूका ने अपनी सुमधुर भजनों से भक्तों को झूमने पर विवश कर दिया। इसी क्रम में दादीजी का चुनरी उत्सव बड़े ही धू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.