रुडकी, दिसम्बर 24 -- मंगलौर-लंढौरा मार्ग को डबल लेन में चौड़ीकरण करने के लिए उत्तराखंड सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। कुंभ निधि से इस सड़क के लिए दो करोड़ 40 लाख रुपये की राशि आवंटित कर दी गई है। कुल परियोजना पर लगभग 6.07 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। कुंभ निधि से प्राप्त धनराशि का उपयोग सड़कें, पुल, घाट और अन्य सुविधाओं के विकास में किया जाता है। इस बार मंगलौर-लंढ़ौरा मार्ग जैसी स्थानीय परियोजनाओं को भी प्राथमिकता दी गई है, जो हरिद्वार के आसपास के क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाएगी। लोक निर्माण विभाग हरिद्वार को इस परियोजना की कार्यदायी संस्था बनाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.