रुडकी, दिसम्बर 6 -- कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का शुक्रवार देररात विधायक काजी निजामुद्दीन के आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर गोदियाल ने कहा कि धामी सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है। सरकार ने सत्ता संभालते समय जो वादे किए थे, वे सब झूठे साबित हो चुके हैं। कहा कि पहाड़ों से पलायन रुकने का नाम नहीं ले रहा और मैदानी इलाकों में किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी चरम पर है, युवा सड़कों पर उतर आए हैं। प्रदेश की शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। कहा कि एसआईआर को मुद्दा बनाकर सरकार प्रदेश की जनता को धोखा दे रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...