कानपुर, फरवरी 24 -- कानपुर। महाशिवरात्रि पर मंगलवार आधी रात से शिवालय बम-बम भोले के जयघोष गूंजने लगेंगे। नगर के प्रमुख मंदिरों ने भीड़ प्रबंधन के लिए मंगला आरती का समय बदल दिया है। आनन्देश्वर मंदिर में लाखों भक्त दर्शन के लिए आते हैं। श्री बाबा आनंदेश्वर महादेव मठ मंदिर प्रबंधन ने पूजा आरती के लिए समय का निर्धारण किया है। मंगला आरती मंगलवार/बुधवार रात 12:30 बजे शुरू होगी जो 01:50 बजे पूरी होगी। भोग आरती दोपहर बाद 12:30 बजे पूजा आरम्भ होगी। मध्यान्ह 01:30 बजे आरती समाप्त होगी। सांध्य आरती शाम 7:30 से होगी। शयन आरती रात 10:30 बजे से शुरू होकर रात 12 बजे तक चलेगी। झांकी दर्शन लगातार चलता रहेगा। जागेश्वर मंदिर, नवाबगंज में महाशिवरात्रि से एक दिन पहले मंगलवार को हल्दी और मेहंदी की रस्म होगी। बुधवार को शिव बारात निकाली जाएगी। जागेश्वर प्रबंधक स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.