घाटशिला, मार्च 20 -- पोटका, संवाददाता। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार खनन टास्क फोर्स द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण को लेकर लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में बुधवार को जिला खनन कार्यालय की टीम द्वारा कोवाली थाना क्षेत्र के मंगलासाई चौक में छापेमारी अभियान चलाते हुए क्षेत्र से अवैध रूप से पत्थर बोल्डर खनिज का परिवहन करते हुए दो हाईवा को जब्त किया गया। विभाग के पदाधिकारी द्वारा खनिज का वैध कागजात मांगे जाने पर चालक प्रस्तुत नहीं कर पाये । जब्त वाहनों का रजिस्ट्रेशन नंबर क्रमशः जेएच05सीबी /1035, तथा जेएच 05 सीएम/1284 है। खनन विभाग द्वारा उक्त दोनों वाहनों को कोवाली थाना को सुपुर्द करते हुए अग्रेत्तर कानूनी कार्रवाई की जा रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.