बुलंदशहर, फरवरी 12 -- एमएस इंटर कॉलेज में बोस बोर्ड सिक्किम तथा मंगलायतन विश्वविद्यालय अलीगढ़ के ऑनलाइन एवं दूरस्थ अध्ययन केंद्र के नवनिर्मित भवन का फीता काटकर उद्घाटन प्रबंधक नितिन भटनागर ने किया। यह केंद्र आसपास के क्षेत्र के उन छात्रों के लिए वरदान सिद्ध होगा, जो आर्थिक, पारिवारिक या अन्य कारणों से नियमित कक्षाओं से वंचित रह जाते हैं। कार्यक्रम में प्रथम श्रेणी से हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को अंक पत्रक एवं माइग्रेशन प्रमाणपत्र प्रदान किए। संचालन बोर्ड के को-ऑर्डिनेटर डॉ. फारूक खान ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य राम मोहन वशिष्ठ, मेजर अतुल कुमार गौतम, डॉ. उमेश सक्सेना, एडवोकेट इम्तियाज, नारायण सिंह रावत, डॉ. अनुपम शर्मा, फाजिल, इस्लाम मलिक, हरीश कुमार यादव, आकाश द्विवेदी, मौलवी रिजवान, राजीव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.