बगहा, फरवरी 13 -- बेतिया,। कुमारबाग-बेतिया रेलखंड के बीच लाइन दोहरीकरण का मंगलवार को होने वाले सीआरएस को लेकर तैयारी जोर-शोर से चल रही है। इसको लेकर प्रशासनिक व तकनीकी स्तर पर तैयारी पूरी की जा चुकी है। लाइन दोहरीकरण चालू होने से पहले कई प्रक्रियाओं और औपचारिकताओं को पूरा किया जाना है। इसमें से अधिकांश कार्य पूरे कर लिये गये हैं। इसका जायजा लेने के लिए समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा शुक्रवार को बेतिया पहुंचे। उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया और कमियों को दुरुस्त करने समेत लगातार निरीक्षण करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। साथ ही अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की। इसमें उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारियों का निरक्षण होना है। बीते रविवार को निरीक्षण के दौरान कामों को लेकर कई दिशा निर्देश दिए गए थे, जिसको पूरा कर लिया गया ...