मेरठ, जनवरी 21 -- पहाड़ों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और इससे मैदानों में उत्तर-पश्चिमी सर्द हवाओं पर लगे ब्रेक से दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी का क्रम जारी है। मंगलवार को मेरठ में दिन का तापमान सामान्य से 6.8 डिग्री सेल्सियस ऊपर चला गया। धूप तेज होने से दिन में पसीने छूटने लगे। 11 साल की अवधि में मेरठ में मंगलवार का दिन पांचवां सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड हुआ। अभी 24-48 घंटे तक मेरठ सहित वेस्ट यूपी में दिन के तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। हालांकि आज से बादलों का दायरा बढ़ने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को मेरठ में दिन-रात के तापमान 25.6 एवं 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुए जो सामान्य से क्रमश: 6.8 एवं 0.7 डिग्री सेल्सियस अधिक हैं। सोमवार के सापेक्ष दिन-रात में 0.6 एवं 0.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। मौसम विभाग के अनुसार 48 घंटे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.