लोहरदगा, मई 22 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा कुडू थाना क्षेत्र के लुकैया मोड़ के समीप हुई सड़क दुर्घटना में लगभग दो दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं इस हादसे में पेशरार निवासी लुंदरू उराव के पुत्र 40 वर्षीय ईश्वर उरांव की मौत हो गई है। जानकारी अनुसार पेशरार के दुंदरू से शालू उरांव के पुत्र अनूप उरांव की मंगनी की रस्म को ले पिकअप वैन पर सवार हो लगभग दो दर्जन लोग लातेहार के पतरातू बालूमाथ जा रहे थे। इसी क्रम में लुकैया घाटी के समीप पिकअप वाहन का ब्रेक फेल हो गया। ड्राइवर ने अनियंत्रित वाहन से पेड़ को टक्कर मार दी। जिससे वाहन पेड़ से टक्कर के बाद रूक गया। पर वाहन में बैठे सभी सवार चोटिल हो गए। दुर्घटना में लगभग दो दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें सदर अस्पताल ने भर्ती कराया गया है। वहीं दुर्घटना में घायल ईश्वर उरांव की मौत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.