चक्रधरपुर, मार्च 19 -- सोनुवा।राज्य सरकार की सबसे बड़ी महत्वाकांक्षी योजना मंईया सम्मान योजना की राशि अपने बैंक एकाउंट में नहीं आने से परेशान महिलाएं पिछले तीन-चार दिनों से प्रखंड कार्यालय की चक्कर काट रही है। राशि अपने बैंक एकाउंट में नहीं आने का कारण की जानकारी लेने के लिए कम्प्यूटर ऑपरेटर से जांच भी करा रही है। जिसको लेकर महिलाओं की संख्या दिनो-दिन बढ़ती जा रही है। बुधवार को काफी संख्या में महिलाएं प्रखंड कार्यालय पहुंची। इस दौरान कम्पूयटर ऑपरेटर को महिलाओं द्वारा कई सवाल भी पुछे। महिलाओं ने बताया कि राशन कार्ड में गड़बड़ी के कारण ज्यादातर महिलाएं योजना से वंचित हो गये है। राशन कार्ड में संशोधन का कार्य को लेकर उनके द्वारा कई माह पहले आवेदन जमा करने के बावजूद ऑपरेटर द्वारा कार्य नहीं किया गया। जिस कारण उनका नाम योजना से हटा दिया गया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.