जमशेदपुर, अगस्त 20 -- झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि नहीं मिलने से नाराज महिलाओं ने मंगलवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से शिकायत की। उन्होंने ऊंची आवाज में डीसी से कहा कि उन्हें पांच माह से पैसे नहीं मिले हैं। उपायुक्त को उन महिलाओं को समझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। उपायुक्त ने उन्हें बताया कि यह तकनीकी मामला है। सारा कुछ ऑनलाइन है। जिला से सारी प्रक्रिया कर दी जाती है, परंतु पता नहीं क्यों, भुगतान अटक रहा है। उन्होंने बताया कि दो लाख से अधिक महिलाओं के खाते में पैसे भेजे गये हैं। कुछ हजार महिलाएं जरूर योजना के लाभ से वंचित हैं, परंतु इस समस्या को दूर करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। बहुत सी महिलाओं के खाते में पैसे भेजे भी गये हैं। इसलिए वे सब्र रखें। उनके खाते में भी पैसे जाएंगे। उन्होंने उदाहरण दिया कि उनके परो...