नई दिल्ली, मार्च 9 -- मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में फर्जीवाड़ा का एक बड़ा मामला सामने आया है। तमाड़ के एक व्यक्ति के खाते में 112 महिलाओं के पैसे जा रहे थे। कार्तिक पातर नामक इस व्यक्ति के खिलाफ तमाड़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है। उससे राशि की वसूली भी की जा रही है। इससे पहले भी झारखंड में मंईयां सम्मान योजना को लेकर गड़बड़ियां सामने आ चुकी हैं। जानकारी के अनुसार, कार्तिक पातर का भाई प्रज्ञा केंद्र का संचालक है। कार्तिक पातर ने सभी महिलाओं के नाम पर अपने खाते को जोड़ दिया था। इसके बाद सभी 112 महिलाओं की राशि उसके खाते में जा रही थी। पुलिस उसके भाई के खिलाफ भी कार्रवाई करने की तैयारी में है। रातू में एक कंप्यूटर ऑपरेटर पकड़ में आया है, जिसने नियम विरुद्ध नाम की इंट्री की थी। पहली किस्त के पैसे भी उस अकाउंट में आ गए थे। जांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.