दुमका, जून 22 -- दुमका, प्रतिनिधि। मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के सत्यापन के लिए दुमका शहर के यज्ञ मैदान में शिविर लगाया गया था। इस शिविर में 1417 मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों का सत्यापन किया गया। दुमका के अंचलाधिकारी अमर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 1417 मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के दस्तावेजों में त्रुटि पाए गए थे। इस वजह से उनके खाते में मंईयां सम्मान योजना के राशि को भेजना बंद कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि इन सभी लाभुकों के दस्तावेजों में कई प्रकार के त्रुटियां पायी गई थी। त्रुटि पाए गए सभी लाभुकों के दस्तावेजों की पुन: जांच की गई। करीब 1355 लाभुकों के दस्तावेजों को सुधार कर दोवारा से लिया गया। त्रुटि पाए गए 62 लाभुकों के मंईयां सम्मान योजना से नाम काटकर हटा दिया गया है। इन लाभुकों में कई महिलाओं के राशन कार्ड बिहार...