देवघर, मार्च 9 -- सारवां, प्रतिनिधि। मंईयां सम्मान योजना का भौतिक सत्यापन के उपरांत रविवार को सारवां पंचायत मुख्यालय के दीवाल पर लाभुकों का लिस्ट चिपका दिया गया। पंचायत मुख्यालय के दीवाल पर लिस्ट चिपका रहने से महिला लाभुको की भीड़ वहां मड़ पड़ी। सूची में अपना नाम और क्रमांक ढूंढने के लिए महिलाओ में होड़ मच गई। इस संबंध में मुखिया प्रतिनिधि रामकिशोर सिंह द्वारा बताया गया कि हाल में पंचायत स्तर पर सही लाभुकों के चयन के लिए लाभुकों का भौतिक सत्यापन किया गया था। सत्यापन के बाद सही लाभुकों की सूची जारी कर दी गई है। बताते चलें कि होली के पूर्व सरकार द्वारा तीन माह का पैसा एक मुस्त महिलाओं के खाते में दी जाएगी। जिससे महिलाओ में जबरदस्त उत्साह दिखाई दे रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...