कोडरमा, मार्च 19 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि । बैंक अकाउंट में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि नहीं पहुंचने से प्रखंड की हजारों महिलाएं परेशान हैं। महिलाओं के खाते में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि तीन किस्तों का एक मुश्त राशि 75 सौ रु आना शुरू हो गया है। जिन महिलाओं के खाते में राशि आई है वह तो खुश हैं,लेकिन कई महिलाओं के खाते में राशि नहीं आने से ऐसी महिलाएं प्रतिदिन प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा रही हैं। इसमें कई महिलाओं की मानें, तो इससे पूर्व की किस्तें उन्हें मिल चुकी है। पर इस बार का एक मुश्त मिलने वाली 75 सौ रु नहीं मिल पाई है। जिन महिलाओं की राशि नहीं आई है, उनके मन में विभिन्न तरह के सवाल उठ रहे हैं। क्योंकि सरकार द्वारा मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का सत्यापन भी कराया जा रहा है। कहीं सत्यापन में उनका नाम तो नह...